सिक्का नही लेने को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी-डंडे से मार पीट

हसनगंज थाना क्षेत्र में सिक्का नही लेने को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हुआ।जिसके उपरांत आक्रोशित ग्रामीणों ने हसनगंज-मझेलि सड़क पर आगजनी कर करीब चार घँटा मार्ग अवरुद्ध कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंचे हसनगंज पुलिस बड़ी मसक्कत से ग्रामीणों को समझा बुझाकर अवरुद्ध सड़क पर यातायात बहाल करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपतरा थाना क्षेत्र के बियारपुर निवासी चुलाई महलदार पिता-उमेश महलदार रविवार को करीब 10 बजे हसनगंज थाना क्षेत्र के ठेगुवा खाड़ीघाट चौक पर कमलदेव भगत के दुकान पर घर के कुछ समानों की खरीदारी की जिसका कीमत देने के दरम्यान एक,दो और पांच रुपये का सिक्का भी था।इसी बात बात पर दुकानदार से बात कर ही रह था कि दुकान पर खड़े दूसरे व्यक्ति शुकुरुल्ला,पिता-मुस्लिम व अन्य एक व्यक्ति ने सिक्के को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया।
इसी बीच सुकुरुल्ला ने आने मोबाइल से इटवा गांव के कुछ लड़कों को बुलाकर चुलाई महलदार की लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे उक्त लड़का बड़ी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गया जिसे उपचार के लिए पीएससी हसनगंज में भर्ती किया गया।इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हसनगंज-मझेलि सड़क को अवरुद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
एएसआई अनिल कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अपनी कारवाई में जुट गया है। किसी भी स्थिति में दोषी व्यक्ति बख्शे नही जायेंगे
via mirror katihar
Comments
Post a Comment