Posts

Showing posts from October, 2018

चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

Image
कटिहार के बरारी प्रखंड के गायत्री नगर में बीते दिनों लगातार पशु धन की चोरी से किसान परेशान थे । गायत्री नगर के स्थानीय लोग चोर को पकड़ने के ताक मैं थे।  बकरी पालक किसान छोटे लाल यादव की तीन व्यक्ति को खस्सी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ कर बरारी पुलिस के हवाले कर दिया गया ।  वही बकरी चोरी करने वाला पप्पू महतो दिनेश महतो छोटू महतो पोखर टोला वार्ड 8 का रहने वाले तीनों चोर को पुलिस पूछ ताछ कर जेल भेज दिया गया  via  Katihar Mirror

सिक्का नही लेने को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी-डंडे से मार पीट

Image
हसनगंज थाना क्षेत्र में सिक्का नही लेने को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हुआ।जिसके उपरांत आक्रोशित ग्रामीणों ने  हसनगंज-मझेलि सड़क पर आगजनी कर करीब चार घँटा मार्ग अवरुद्ध कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंचे हसनगंज पुलिस बड़ी मसक्कत से ग्रामीणों को समझा बुझाकर अवरुद्ध सड़क पर यातायात बहाल करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपतरा थाना क्षेत्र के बियारपुर निवासी चुलाई महलदार पिता-उमेश महलदार रविवार को करीब 10 बजे हसनगंज थाना क्षेत्र के ठेगुवा खाड़ीघाट चौक पर कमलदेव भगत के दुकान पर घर के कुछ समानों की खरीदारी की जिसका कीमत देने के दरम्यान एक,दो और पांच रुपये का सिक्का भी था।इसी बात बात पर दुकानदार से बात कर ही रह था कि दुकान पर खड़े दूसरे व्यक्ति शुकुरुल्ला,पिता-मुस्लिम व अन्य एक व्यक्ति ने सिक्के को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। इसी बीच सुकुरुल्ला ने आने मोबाइल से इटवा गांव के कुछ लड़कों को बुलाकर चुलाई महलदार की लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे उक्त लड़का बड़ी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गया जिसे उपचार के लिए पीएससी हसनगंज में भर्ती किया गया।इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ...

नवविवाहिता की हत्या लगाई गई मौत की क़ीमत

Image
कटिहार/ वरीय संवाददाता नीरज झा:-- कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के भरसिया पंचायत के तीनघरिया गांव में एक नवविवाहित की हत्या का मामला प्रकाश में आया है महज 20 दिन पहले ही नायरा खातून की निकाह मो. अताबुल के साथ हुई थी। मृतिका के मामा मो0 मजीद की माने तो इस शादी से पति पत्नी से खुश नहीं थे लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित  किया जा रहा था मृतिका एक दिन पहले सकुशल अपने मायके से ससुराल गयी उसी दिन उसकी हत्या कर दी गयी । सुबह बिमारी की सूचना परिजन को देकर बुलाया गया और जब परिजन आये तो मृतिका के गले और पैर में जख्म के निशान मौजूद थे। गुनाहगार को सजा मिले ये  समाज के हर ब्यक्ति चाहता है और गुनाहगार अगर हत्या का हो तो कभी भी सभ्य समाज इसको बचाने की इजाजत नही देता है लेकिन कटिहार के फलका के भरसिया पंचायत के तीनघरिया गांव मैं हत्या के आरोपी को बचाने के लिये पंचायत की जाती है और उसकी बोली लगाई जाती है जी हां हम सही बोल रहे हत्या की कीमत वो भी महज पाँच कट्ठा जमीन ये हम नही कह रहे है पंचायत मैं गये पाँच भोगन वासकी ने कही है जिन्हें पंचायत करने के लिये बुलाया गया था ।वही मिरतिक की माँ ने कहा स्...

kathir